जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट की घटना में पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

0
12

 

हाथरस।जनपद हाथरस में जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, एसओजी टीम और थाना सिकंद्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद वहीं तीसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को सिकंद्राराऊ क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक अमित से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर कई टीमें गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर काली स्कॉर्पियो और आरोपियों की पहचान करते हुए डिजिटल वॉलंटियर ग्रुप और यक्ष ऐप की मदद से बदमाशों का सुराग लगाया।

25 मार्च को चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उसी स्कॉर्पियो में घूम रहे हैं और फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में यश कसाना और विशाल को गोली लग गई, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरे आरोपी विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, तीन तमंचे, आठ कारतूस और लूटे गए 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पहले से भी कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here