हाथरस में पुलिस की शराब ठेके से लूट करने वाले आरोपी से हुई मुठभेड़, अवैध असलाह व नगदी बरामद

0
5

हाथरस जनपद के थाना सहपऊ और हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे फारुख को गिरफ्तार किया है, जो आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

अभियुक्त के पास से लूट के ₹5,000 नगद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त फारुख ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 मार्च को ग्राम सिखरा में शराब ठेके से लूट की थी और 22 मार्च को ग्राम एहन में लूट का असफल प्रयास किया था।

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह पहले शराब ठेकों की रेकी करता था और फिर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here