चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ का विधिवत समापन किया गया

0
5

 

हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ का विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर भगवान श्री राम की भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रीराम भक्त उपस्थित रहे।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

आयोजकों की ओर से रामलीला मैदान क्षेत्र के निवासियों एवं व्यापारियों को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही भगवान श्री सीताराम एवं मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

आयोजक समिति ने बताया कि अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्री रामलीला मैदान स्थित राम चौक पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here