तेजरफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार एक कि मौत तीन लोग हुए घायल

0
10

 

हाथरस। तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने सवारी से भरे एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मासूम बच्ची और महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गई।

बताया गया है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सिकन्दराराऊ रोड पर गांव सोखना भट्टे के पास हाथरस जंक्शन की ओर से शहर की तरफ आ रहे टेंपो में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया।

हादसे में 72 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी रामपुर, जो रेलवे से सेवानिवृत्त थे, की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here