हाथरस के गांव ऐहन स्थित कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। महासभा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारियों को पगड़ी व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की वीरता, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। साथ ही 9 मई 2026 को निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा गया।
इस दौरान अनिल सिसोदिया ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और हल्दीघाटी युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्हें स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।









