चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर माँ के भक्तों की आस्था को नमन करते हुए पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने घन्टाघर से बोहरे वाली देवी मंदिर तक बिछवाई कारपेट

0
5

 

हाथरस।चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के भक्तों की आस्था को नमन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने घंटाघर चौराहे से बोहरे वाली देवी मंदिर तक सड़क पर कारपेट बिछवाकर सराहनीय पहल की है।

अष्टमी पर दंडवत करते हुए माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था किसी राहत से कम नहीं रही। इस सेवा कार्य से भक्तों को धूल, पत्थरों और गर्म सड़क से राहत मिली, जिससे वे बिना किसी बाधा के मां के दर्शन कर सके।

पालिका अध्यक्ष ने इसे सेवा भाव बताते हुए कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तों की सुविधा और उनकी आस्था का सम्मान करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है।

इस पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है और लोग इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here