प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत,परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया लापरवाही का आरोप

0
9

 

हाथरस। बीती देर रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज निवासी ललित की शादी करीब एक वर्ष पूर्व आगरा जनपद के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सोरई निवासी लक्ष्मण शर्मा की 20 वर्षीय पुत्री पूनम के साथ हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर पूनम को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूनम की डिलीवरी किसी अच्छे अस्पताल में कराने की बात कही थी, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। साथ ही आरोप लगाया कि उन्हें डिलीवरी होने की जानकारी भी समय पर नहीं दी गई।

फिलहाल पुलिस ने महिला और नवजात के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here