आवारा कुत्ते के हमले से 9 वर्षीय मासूम हुआ गंभीर घायल,जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर

0
6

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बिसरात में एक 9 वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी विजय कुमार का 9 वर्षीय बेटा अंश अपनी खाली दुकान में चारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रहा था। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंच गया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया।

घटना के समय परिजन पास ही गेहूं की फसल काटने गए हुए थे। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here