सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल सवार की हुई मौत,परिजनों का रोरो कर बुरा हाल

0
8

 

हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हमीद खान (55) पुत्र वीरी खां, निवासी गांव एवरनपुर के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि हमीद खान शहर के मोहल्ला रमनपुर में सिलाई का काम करते थे। बीती देर रात वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना हाथरस गेट क्षेत्र में गांव एवरनपुर के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here