जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

0
4

 

हाथरस। सोमवार को नयागंज स्थित जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय तथा एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान संयोजकों ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होकर निकली, जिसमें रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महावीर स्वामी के संदेशों को दर्शाती आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

यह शोभायात्रा नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में जैन समाज के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here