बीती रात आई तेज आंधी तूफान से सड़क किनारे लगे होर्डिंग और यूनिपोल गिरे,हादसा टला

0
1

 

हाथरस। बीती रात अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

आंधी के कारण जिले के कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, वहीं सड़क किनारे लगे होर्डिंग और यूनिपोल भी धराशायी हो गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई घंटों तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिला अस्पताल के निकट स्थित पुराने एसपी कार्यालय परिसर में एक बड़ा पेड़ आंधी के कारण गिर गया। पेड़ के नीचे खड़ी दो एंबुलेंस इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

अचानक आए इस मौसम परिवर्तन का असर किसानों पर भी पड़ा है। तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसान चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here