हाथरस।आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य रामनारायण काके ने विधानसभा क्षेत्र के गांव ढकपुरा ददनपुर में आयोजित 49वें मेले में हिस्सा लिया।
यह मेला ढाकेश्वर बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें गांव में पारंपरिक रसिया दंगल का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर समिति की ओर से उनका फूल-माला, पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस दौरान अध्यक्ष टिंकू शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, पत्रकार दिनेश सविता, नवनीत शर्मा, नवीन शर्मा, अशोक कुमार दिवाकर, पूर्व प्रधान नत्थीलाल शर्मा, डिंपल शर्मा, मंथन गौड़, हर्षित गौड़, ओमा लाला, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, योगेश समाधिया, प्रवीण शर्मा, रमेश चंद शर्मा, सुनील कुमार दिवाकर, विशाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना।









