तंबाकू से भरे ट्रक में अचानक लगी भीषण आग,लाखों का हुआ नुकसान

0
1

 

यूपी के हाथरस जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक जलते हुए ट्रक को हाइवे पर दौड़ते हुए देखा।
यह घटना थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर स्थित गोपी से सामने आई, यहां तंबाकू से भरे हुए ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा और उसमें भरा लाखों रुपये कीमत का तंबाकू जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते वाहन को तुरंत सड़क किनारे खड़ा कर अपनी जान बचा ली। इसके बाद उसने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।

इस घटना के चलते हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here