हसायन क्षेत्र के गांव नगला अहीर में विभिन्न विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, विधायक,सांसद और ब्लॉक प्रमुख निधि से हुए कार्य शुरू

0
8

 

हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित हसायन मंडल के ग्राम नगला अहीर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय की निधि से निर्मित परियोजनाएं शामिल हैं।

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा की निधि से 130 मीटर सीसी इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य पूरा हुआ है। वहीं, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी की निधि से 225 मीटर सीसी सड़क और दो हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पाण्डेय की निधि से एक बारातघर का निर्माण किया गया है।

लोकार्पण के अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों से ग्राम नगला अहीर में आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और सामाजिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here