जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरांचीव नाथ सिन्हा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्या

0
1

 

हाथरस।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ तहसील हाथरस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद या अन्य जटिल मामलों में सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि कोई समस्या बार-बार प्रस्तुत होती है या संबंधित अधिकारी समय पर संज्ञान नहीं लेते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तहसील हाथरस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अन्य तहसीलों की बात करें तो सि०राऊ तहसील में 79 शिकायतों में से 2, सादाबाद तहसील में 22 में से 2, और सासनी तहसील में 33 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here