हाथरस। जनपद में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अतुल वत्स को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस समय किसान गेहूं की कटाई समेत अन्य फसलों के कार्य में जुटे हुए थे, तभी अचानक तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है।
रालोद पदाधिकारियों ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में रालोद के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष महिपाल चौधरी, जिला महासचिव बंटी भैया, विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी, सतीश प्रधान (नगला बाबू), भोला चौधरी, उदयभान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।









