हाथरस।यूपी हाथरस जिले में एक अधिवक्ता के घर के अंदर आरटीआई एक्टिविस्ट का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है।
घटना हाथरस जिले के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विवेकानंद नगर की है, यहां अधिवक्ता तरुण शर्मा के घर के अंदर 50 वर्षीय आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग ज्योति का शव शनिवार को पड़ा हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मंच गया, फोरेंसिक टीम के सुचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता तरुण शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।









