पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2070 रुपये व ताश की गड्डी बरामद

0
1

 

हाथरस।थाना चंदपा पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़ी कछवाया स्थित अंबेडकर पार्क में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पांच लोगों को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 2070 रुपये नकद और ताश की गड्डी भी बरामद की है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here