छत पर सामान रखने गई युवती पर बंदरों ने बोला हमला,तीसरी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

0
1

 

हाथरस शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र में बंदरों के हमले से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, जलेसर रोड स्थित अक्रूर कॉलोनी गली नंबर-2 निवासी जयप्रकाश की 18 वर्षीय बेटी शिवानी छत पर कुछ सामान रखने गई थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में युवती तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतका का परिवार मूल रूप से सिकंद्राराऊ क्षेत्र के नगला कोरिया का रहने वाला है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इलाके में बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here