तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत

0
1

 

हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के आगरा रोड पर खंदौली-मई के बीच एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बीती रात 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार पुत्र खजान सिंह, निवासी विधिपुर थाना सादाबाद अपने एक साथी के साथ बाइक से हाथरस की ओर आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्रवाई की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here