नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी सराफा बाजार के मुख्य चौराहे पर हाई मास्क लाइट का किया शुभारंभ

0
14

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा शहर के व्यस्ततम सराफा बाजार के मुख्य चौराहे पर हाई मास्क लाइट का विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि सराफा बाजार शहर का प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र है, जहां व्यापारियों की लंबे समय से बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हाई मास्क लाइट लगाई गई है, जिससे क्षेत्र में रोशनी बेहतर होगी और विशेष रूप से महिलाओं, बहन-बेटियों तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि नगर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। हाई मास्क लाइट लगने से सराफा बाजार के दुकानदारों और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा व फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद अशोक गोल, सत्यपाल सिंह रंगीला, पवन पुरुष सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व स्थानीय लोग उपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here