नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी ने हाई मास्क लाइट का किया शुभारंभ

0
2

 

हाथरस। शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तालाब चौराहा और ओढ़पुरा क्षेत्र में हाई मास्क लाइट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए लाइटों को चालू कराया।

कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के व्यस्ततम चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे आमजन को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी और अंधेरे से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

हाई मास्क लाइट लगने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here