समाधान दिवस मैं पहुंचे उप जिला अधिकारी सिकंद्राराऊ ने खराब आरो को देख जताई नाराजगी, जल्द ठीक करने के दिए निर्देश

0
13

 

सिकंद्राराऊ में थाना समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब उप जिलाधिकारी ने कोतवाली में लगे खराब आरओ को देख कड़ी नाराजगी जताई। गर्मी के मौसम में आम लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी न मिलने पर एसडीएम ने नगर पालिका को फटकार लगाई।

दरअसल, आज 11 अप्रैल दिन शनिवार को सिकंद्राराऊ कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान उप जिलाधिकारी संजय कुमार की नजर वहां लगे आरओ प्लांट पर पड़ी, जो खराब हालत में था। इसे देखकर एसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर ही नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी।
उन्होंने साफ कहा कि भीषण गर्मी में थाने पर आने वाले फरियादियों के लिए साफ और ठंडा पानी बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर कोतवाली जैसे स्थान पर ही आरओ खराब पड़ा है, तो यह बेहद लापरवाही का मामला है।

“गर्मी का मौसम चल रहा है, लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिलना चाहिए। इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

वहीं जब इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में जहां-जहां भी आरओ खराब हैं, उन्हें 5 से 10 दिनों के भीतर ठीक करा दिया जाएगा। साथ ही सभी आरओ की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपने की बात भी कही गई है।

“नगर के सभी खराब आरओ को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को दी जाएगी।”

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन की सख्ती के बाद आरओ वास्तव में समय पर ठीक होते हैं या फिर यह मामला भी कागजों तक ही सीमित रह जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here