हाथरस।सादाबाद गेट स्थित माइयान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से अचानक भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
फिलहाल आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।









