पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी राठी चौराहे के पास मूलचंद समोसे वाले की दुकान के नजदीक से की गई, जहां आरोपी संदिग्ध हालत में मौजूद था।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।









