पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
एसओजी टीम और थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश सोनी के रूप में हुई है, जो हाथरस के कोतवाली नगर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल था।
गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2026 की रात यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की मकान हड़पने की नीयत से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की बहन ने थाना हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, एंटी-थेफ्ट और थाना पुलिस की कुल 5 टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
इस मामले में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, वहीं अब वंश सोनी की गिरफ्तारी के साथ कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 8 हो गई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।









