पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
: दिनांक 11 और 12 अप्रैल 2026 की रात, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सट्टा विरोधी अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 4 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1165 रुपये नगद, सट्टा पर्ची और पेन बरामद किए गए।
“जनपद में जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।









