हाथरस। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने पार्टी के निर्देशानुसार ‘गांव चलो अभियान’ के तहत गांव परसारा में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान भी चलाया। उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर मंदिर परिसर, पार्क, गलियों, मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने कहा कि ‘गांव चलो अभियान’ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है और उन्हें सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नगर पालिका अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद काव्य वाष्णेय, नन्हे भैया, कृष्णा चौधरी, अशोक गोला, नगर मंत्री पूजा शर्मा, पूनम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।









