कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई,हादसे में बाल बाल बच्चे कर सवार

0
19

 

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक से बचने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग गुड़हाई बाजार से एक भागवत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here