हाथरस के सरस्वती महाविद्यालय में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति फेस-5 लेवल-2 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित के मार्गदर्शन में तथा नोडल प्रभारी डॉ. गायत्री कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं यौन उत्पीड़न से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
नोडल प्रभारी डॉ. गायत्री कुमारी ने यौन उत्पीड़न से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं को जागरूक किया और उनसे सतर्क रहने की अपील की।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी विशाखा गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि यह दिशा-निर्देश महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के शिक्षक एवं पूर्व एनएसएस प्रभारी डॉ. देव प्रकाश भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जागरूकता फैलाना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।









