भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार अंबेडकर पार्क में सांसद अनूप प्रधान के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

0
2

 

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार सोमवार को मथुरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क में सांसद अनूप प्रधान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के तहत सांसद अनूप प्रधान और अन्य कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को साफ किया तथा पूरे पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

सांसद ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार पूरे जनपद में बाबा साहब की प्रतिमाओं वाले पार्कों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ शाम के समय बाबा साहब की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे तथा अंबेडकर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here