भारतीय किसान यूनियन के द्वारा जिला मुख्यालय पर विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0
2

 

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि जनपद सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से हो रही असमय बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर 50 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेती में लगी लागत डूब गई है और परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा व अन्य खर्चों को लेकर किसान चिंतित हैं।

किसानों ने यह भी कहा कि बढ़ती लागत और कर्ज के दबाव के कारण उनकी स्थिति और खराब होती जा रही है। ऐसे हालात में किसानों को आर्थिक सहायता, फसल बीमा का भुगतान और सरकारी ऋणों से राहत मिलना बेहद जरूरी है।

किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों के सभी ऋण माफ किए जाएं, प्राकृतिक आपदा कोष से तत्काल मुआवजा दिया जाए तथा बीमा कंपनियों से फसल बीमा दावों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here