गैर इरादतन हत्या के मामले में दूसरे नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
21

 

थाना सादाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि यह घटना 20 नवंबर 2025 से जुड़ी है, जब एक मरीज महाराज सिंह इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक पर पहुंचे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में आगरा रेफर किया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

  1. मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर दबाव बनाते हुए 10 लाख रुपये की मांग की और धमकी भी दी। इतना ही नहीं, 29 नवंबर को क्लीनिक पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की गई, जिससे डॉक्टर की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सादाबाद पुलिस ने पहले ही एक अभियुक्त महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 13 अप्रैल 2026 को दूसरे अभियुक्त सचिन दीक्षित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त को जे.पी. प्लाजा, आगरा रोड, कस्बा सादाबाद से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
तो फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here