सड़क पर खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस,बस के पीछे चल रही बलेनो कार भी हुई क्षतिग्रस्त, दो लोग हुए घायल

0
37

 

सिकंदरा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रैक्टर स्वामी की लापरवाही के चलते तीन वाहन आपस में टकरा गए।

जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को ओवरलोड सीमेंट से भरा एक ट्रैक्टर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर हुसैनपुर के पास पहुंचा, उसके पहिए की बेरिंग टूट गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए ट्रैक्टर को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया और वहीं नीचे घुसकर बेरिंग ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पीछे चल रही बलेनो कार भी बस में जा भिड़ी।

हादसे के वक्त ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे ही काम कर रहा था, जो टक्कर के बाद उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि ओवरलोड ट्रैक्टर सड़क पर खराब खड़ा था और पेट्रोलिंग पुलिस भी कई बार वहां से गुजरी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल इस घटना ने जिम्मेदारों की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here