UPPCS परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अनुपम यादव का किया गया भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

0
27

 

सिकंदराराऊ तहसील परिसर स्थित जनता लेखा स्थान पर अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले समाज के प्रतिभाशाली छात्रों तथा यू०पी०पी०सी०एस० परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मुनेश कुमार यादव एडवोकेट ने किया, जबकि अध्यक्षता राम सिंह यादव ‘नेताजी’ ने की। समारोह में विशेष रूप से यू०पी०पी०सी०एस० परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अनुपम यादव का पदाधिकारियों द्वारा फूल-माला एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उनके पिता ब्रजेश कुमार यादव एडवोकेट को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुपम यादव की सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा सशक्त हथियार है, जिससे हर चुनौती को जीता जा सकता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेन्द्र बघेल, देवा बघेल, मुशीर अहमद (पूर्व चेयरमैन), धनीराम वर्मा, आनंद कुमार एडवोकेट, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, राममोहन यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, समीर यादव एडवोकेट, श्रीनिवास यादव, सुनील कुमार, डी.एस. यादव, सुशील यादव, वीनेश यादव, ब्रजेश यादव एडवोकेट, हरपाल सिंह यादव, दिनेश यादव, शैलू यादव, रणवीर सिंह दरोगा, अवधेश कातिब सहित अनेक लोग मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here