गांव नगला बाग में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग हुए घायल

0
32

 

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला बाग में बुधवार की शाम मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस मारपीट में नगला बाग निवासी अमित पुत्र कृष्ण बिहारी, राजू पुत्र हरप्रसाद और निकिता पुत्री ओमवीर बुरी तरह घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर जब घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हमलावर वहां से भाग निकले। बदहवास परिजन आनन-फानन में तीनों घायलों को लेकर सासनी कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण और प्राथमिक उपचार के लिए सासनी सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है। और घायलों को उपचार के लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here