सरस्वती महाविद्यालय से नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023 के अंतर्गत भव्य रैली का किया गया आयोजन

0
12

 

हाथरस।शहर के आगरा रोड स्थित सरस्वती महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आवास विकास कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची।

रैली के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया, साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री कुमारी के निर्देशन में हुआ।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी प्रो. स्वतेन्द्र सिंह, डॉ. देव प्रकाश, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. आनंद चतुर्वेदी एवं डॉ. आलोक कुमार उपस्थित रहे। रैली में लगभग 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here