ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी जमीन नहीं हुई कब्जा मुक्त

0
17

 

हाथरस जनपद के विकास खंड/ तहसील सासनी क्षेत्र थाना हाथरस जक्शन क्षेत्र के गाँव टिकारी में लगभग छह सात विघा जमीन पर गाव के ही दबंग किस्म के व्यक्ति ने अवैध तरीके के से कब्जा कर फसल करता आ रहा है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई ग्राम समाज की जमीन कब्जा मुक्त।

उक्त मामले में योगेश कुमार पुत्र कानपाल सिंह वरिष्ठ समाजसेवी ग्राम टिकारी ने आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स को लिखित शिकायत करते हुए लिखा है कि
ग्राम पंचायत टिकारी तहसील
सासनी जनपद हाथरस की गाटा सं. 549 रकवा 0.196 हैक्टेयर. उसर, गाटा संख्या 552 रकवा 0.246 हेक्टेयर. नवीन परती व् गाटा संख्या 556 रकवा 0.120 हेक्टेयर. उसर कुल किता 3 – 562 हेक्टेयर. जो की ग्राम टिकारी में स्थित है।

उल्लेखित तीनो गाटा पर भूमाफिय गाँव के ही नामजद ने पिछले 15 वर्ष से कब्जा कर लिया है। मैने अनेको बार इस भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।मगर राजस्व कर्मी पैमाइश के नाम पर खाना पूर्ति करके चले जाते हैं। और भू माफिया निरंतर फसल करता रहता है‌ क्या आज भी योगी सरकार में प्रशासन लाचार व् वेबस है जो भू माफियाओ के सामने घुटने टेकता नज़र आ रहा है।

बीते दिनों जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गयी जिसकी सिकायत संख्या -40014426003012 है शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व की टीम ने स्थल निरीक्षण किया और अपने फोटो कराके चली गयी परन्तु भू माफिया से कब्जा नहीं हटवा सकी आज भी मौके पर उल्लेखित सभी गाटाओं में मक्का की फसल खड़ी हुई है। यह जमीन हाथरस जंक्शन से टिकारी मुख्य मार्ग पर स्थित है जो वेशकीमती है मगर फिर भी राजस्व की टीम कब्जा नहीं हटवा पा रही है।गाँव के नामजद भूमाफिय के परिवार में उच्च स्तर पर उच्च अधिकारी है। परिवार के सदस्य उच्च स्तर के अधिकरी होने के कारण ग्राम समाज की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो पा रही है।मैं चार साल से लगातार शिकायत करता आ रहा हूँ।
जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here