संदिग्ध परिस्थितियों में हुई यात्री की मौत, परिजनों ने जहर खुरानी की जताई आशंका

0
32

 

हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक ट्रेन में यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर 60 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सीताराम, निवासी कर्बला गली नंबर 3, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन हाथरस के पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार हिमाचल प्रदेश में एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और अपने घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे।

यात्री की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिजनों ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मृतक की जेब में रखे करीब 15,000 रुपये, मोबाइल फोन और एक अंगूठी गायब हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here