पुलिस ने अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
32

 

हाथरस।पुलिस ने अपहरण कर हत्या की एक गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • घटना थाना मुरसान क्षेत्र की है। दिनांक 22 मार्च 2026 को वादी श्री जितेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम विशुनदास, द्वारा थाना मुरसान में लिखित तहरीर दी गई थी। इसमें बताया गया कि उनके बड़े भाई रितेश उर्फ छोटू का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई और शव को करवन नदी में फेंक दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी सहित कुल 5 टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को जुटाया तथा संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसी क्रम में 16 अप्रैल 2026 को एसओजी टीम और थाना मुरसान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घटना में शामिल दो आरोपियों—मूलचन्द्र उर्फ मोहित उर्फ मूला और विमल उर्फ बिल्ला—को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनका मृतक के भाई की पत्नी से संपर्क था और वे अक्सर उसके घर आते-जाते थे। मृतक रितेश को इस बात पर आपत्ति थी, जिसके चलते आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
दिनांक 13 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे, जब रितेश घर पर आया, तो कहासुनी के दौरान आरोपी मूलचन्द्र ने, महिला की मदद से, गमछे से उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी दम घुटने से मृत्यु हो गई।
इसके बाद महिला ने अपने सहयोगी विमल को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद किया और मोटरसाइकिल से ले जाकर करवन नदी में फेंक दिया।
फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here