अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

0
20

 

जनपद हाथरस में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अभियान के अंतर्गत फायर सर्विस यूनिट हाथरस तथा स्थानीय पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों—खेमका ऑटोमोबाइल्स, बॉके लाल हीरा लाल एचपी डीलर, गिर्राज ऑटोमोबाइल्स आदि—पर संयुक्त रूप से पहुंचकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की संभावित परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपाय समझाए। साथ ही अग्निशामक यंत्र यानी फायर एक्सटिंग्यूशर के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पेट्रोल पंप परिसर में धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध, आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया—
पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें।
ज्वलनशील पदार्थों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें।
अग्निशामक उपकरणों की नियमित जांच करें।
आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा साफ और स्पष्ट रखें।
सूखे बालू से भरी बाल्टियां निर्धारित संख्या में उपलब्ध रखें।
वाहनों का इंजन बंद होने के बाद ही पेट्रोल या डीजल भरें।
बिजली की लाइट फ्लेमप्रूफ होनी चाहिए और वायरिंग मानक अनुसार हो।
टैंकर से ईंधन भरने से पहले उचित अर्थिंग सुनिश्चित करें।
आग लगने की स्थिति में तुरंत बिजली की सप्लाई बंद करें।
फायर एक्सटिंग्यूशर या बालू का प्रयोग कर आग बुझाने का प्रयास करें।
धुएं में फंसने पर नीचे झुककर या जमीन के सहारे आगे बढ़ें।
और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस (101) या पुलिस को सूचना दें।
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here