हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी. एन. दीक्षित ने गुरुवार को विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम से विभागीय योजनाओं और उनके संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी सरिता से भी कार्यालय के कार्यों एवं लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के चलते कार्यालय में कर्मचारियों में हलचल देखी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से किए जाएं और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।









