डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विभागीय कार्यालयों तथा समस्त संस्थाओं में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया

0
15

 

हाथरस।जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने जानकारी दी है कि शासन एवं निदेशालय के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विभागीय कार्यालयों तथा समस्त संस्थाओं में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन कराया गया।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जनपद हाथरस में विधानसभा स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विधानसभा सिकन्दराराऊ में स्थित महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिकन्दराराऊ के माननीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसी क्रम में विधानसभा हाथरस के पी.सी. बांगला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने सहभागिता की।
वहीं विधानसभा सादाबाद के राजकीय महाविद्यालय सादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इन सभी कार्यक्रमों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में समता, न्याय और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here