हाथरस।मंडी समिति से मथुरा रोड की ओर जा रहे जिलाधिकारी अतुल बस का काफिला उस समय अचानक गिलास अड्डा पर रुक गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में तड़पता हुआ मिला। जानकारी मिली कि उसका कुछ देर पहले ही एक्सीडेंट हुआ था और वह गंभीर रूप से घायल था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी हाथरस ने बिना देर किए तुरंत अपनी गाड़ी और सुरक्षा कर्मियों को घायल व्यक्ति की मदद के लिए भेजा। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी सहयोग करने की अपील की।
घायल को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया। जिलाधिकारी की इस तत्परता और संवेदनशीलता के कारण घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका।
यह घटना प्रशासन की मानवीय सोच और जिम्मेदारी का एक अच्छा उदाहरण है, जहां एक अधिकारी ने अपने कर्तव्य से बढ़कर इंसानियत को प्राथमिकता दी।









