चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों ने खुद कर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

0
25

 

हाथरस।मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे बरेली से मथुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह है कि कार में सवार पूरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here