आबकारी विभाग की टीम ने देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

0
32

 

आबकारी विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
हाथरस।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में जनपद हाथरस में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत प्रवर्तन टीम अलीगढ़ प्रभार और हाथरस की आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से भगवन्तपुर, जलेसर अड्डा, मंडी समिति और सासनी क्षेत्र की विभिन्न देशी और कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया, साथ ही सभी विक्रेताओं को POS मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे (प्रवर्तन अलीगढ़ प्रभार), क्षितिज कुमार (आबकारी निरीक्षक, हाथरस सदर) और अच्छे लाल मिश्र (आबकारी निरीक्षक, सासनी) अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एंकर: आबकारी विभाग का यह अभियान अवैध बिक्री पर रोक लगाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here