जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला अधिकारी अतुल वत्स ने खाद्य विभाग के अंतर्गत संचालित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

0
30

 

हाथरस।जनपद में गेहूँ खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज खाद्य विभाग के अंतर्गत संचालित गेहूँ क्रय केन्द्र, नवीन मण्डी स्थल (हाथरस द्वितीय) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने बोरे की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की, जिसमें 1583 जूट बोरे और 1710 पीपी बोरे उपलब्ध पाए गए।

इसी दौरान 17 अप्रैल 2026 को किसान श्री अनिल कुमार कौसिक, निवासी ग्राम खुटीपुरी, हाथरस से 30 क्विंटल गेहूँ की खरीद की गई। संबंधित विवरण के अनुसार किसान का पंजीकरण संख्या 1440141192 और फार्मर आईडी 72946626748 है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमला प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि इस क्रय केन्द्र का कुल लक्ष्य 1000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने केन्द्र पर उपलब्ध आवश्यक उपकरणों जैसे नमी मापक यंत्र, डस्टर, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे और पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूआरएस और एफएक्यू श्रेणी के गेहूँ के बीच अंतर को भी परखा और वर्षा से प्रभावित, यानी लस्टर लॉस गेहूँ को नियमानुसार खरीदने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने किसान संपर्क रजिस्टर और टोकन रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि गेहूँ की तौल टोकन के आधार पर ही सुनिश्चित की जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here