घर से बुलाकर युवक को पर परिजनों पीटने का लगाया आरोप,पुलिस जांच में जुटी

0
20

 

सासनी (हाथरस)। कोतवाली सासनी क्षेत्र के ग्राम लरोठा में एक युवक के साथ हुई बर्बरता को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार को पीड़ित राजेश कुमार की पत्नी श्यामा द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके पति को साजिशन घर से बुलाकर जानलेवा हमला किया गया है।

परिजनों का आरोप है कि 14 अप्रैल की शाम को गांव के ही कुछ नामजद ने उनके पति को काम का बहाना बनाकर साथ ले गए थे। परिजनों ने दावा किया है कि इन लोगों ने राजेश के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि वह बेसुध हो गया। और उसको घायल स्थिति में अपनी गाड़ी में डालकर रात करीब 9:30 बजे बागला अस्पताल छोड़ आए।

घटना के बाद पीड़ित करीब 12 से 13 घंटे तक अचेत अवस्था में रहा और होश आने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर दोषियों की कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here