लव जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा तालाब चौराहे पर किया गया विशाल धरना प्रदर्शन

0
21

 

हाथरस में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा लव जिहाद के विरोध में तालाब चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम ब्रज प्रांत के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विरोध दर्ज कराया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में सुनियोजित तरीके से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनमें सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने नासिक स्थित टीसीएस मामले का भी उल्लेख करते हुए इसे चिंताजनक बताया।

धरने के दौरान वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि लव जिहाद, अवैध कब्जे, खाद्य पदार्थों से छेड़छाड़ और महिलाओं के शोषण जैसे मामलों पर कठोर कानून बनाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी ने कहा कि समाज को संगठित रहना होगा, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक हर्षित गौड़ ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन में जिले और नगर स्तर के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here