हाथरस। शनिवार को प्रशासन के सहयोग से 10 श्रद्धालुओं को सोमनाथ यात्रा के लिए तहसील सदर से रवाना किया गया। इस मौके पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया और यात्रियों की सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ष श्रद्धालुओं को अमरनाथ, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।









